अगर आप छत्तीसगढ़ के किसान हैं और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलने वाली किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके मन में एक सवाल जरूर आता होगा — CG किसान सम्मान निधि लिस्ट कैसे देखें 2026?
आज के समय में सरकार ने ज्यादातर सुविधाएं Online कर दी हैं, जिससे किसान घर बैठे ही अपनी Yojna की जानकारी देख सकते हैं। लेकिन बहुत से किसानों को अभी भी यह पता नहीं होता कि किसान सम्मान निधि की लिस्ट मोबाइल या कंप्यूटर से कैसे चेक करें।

मुझे भी कुछ समय पहले अपने गांव के एक किसान भाई की मदद करनी पड़ी थी, जिनका पैसा नहीं आ रहा था। जब हमने Online list Check की तो पता चला कि उनका नाम लिस्ट में ही नहीं था। तब उन्हें सही जानकारी मिली और उन्होंने दोबारा आवेदन किया।
इस Artical में मैं आपको बहुत आसान भाषा में बताऊंगा कि CG किसान सम्मान निधि लिस्ट कैसे देखें 2026, कौन पात्र है, आवेदन कैसे करें और अगर पैसा नहीं आए तो क्या करना चाहिए।
किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत छोटे और मध्यम किसानों को आर्थिक मदद दी जाती है।
सरकार किसानों को हर साल ₹6000 की सहायता राशि देती है जिससे किसानो को खेती करने में मदद मिलती है।
यह पैसा तीन किस्तों में किसानो के उनके खाता में मिलता है।
| किस्त | राशि |
|---|---|
| पहली किस्त | ₹2000 |
| दूसरी किस्त | ₹2000 |
| तीसरी किस्त | ₹2000 |
यह पैसा सीधे किसान के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजा जाता है।
छत्तीसगढ़ के लाखों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं।
किसान सम्मान निधि योजना के मुख्य लाभ
किसान सम्मान निधि योजना के कई फायदे हैं।
मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:
• हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता
• पैसा सीधे बैंक खाते में आता है
• किसानों को खेती के खर्च में मदद मिलती है
• छोटे किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलती है
• पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और आसान है
आज के समय में यह योजना किसानों के लिए बहुत मददगार साबित हो रही है।
किसान सम्मान निधि योजना के कौन कौन पात्र है?
इस योजना का लाभ हर किसान को नहीं मिलता। इसके लिए कुछ पात्रता तय की गई है।
पात्र किसान
• किसान भारत का नागरिक होना चाहिए
• किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए
• किसान का बैंक खाता होना जरूरी है
• आधार कार्ड लिंक होना चाहिए
अपात्र लोग
• सरकारी नौकरी करने वाले लोग
• आयकर देने वाले लोग
• बड़े जमीन मालिक
अगर आप इन शर्तों को पूरा करते हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जरूरी दस्तावेज
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास ये दस्तावेज होने चाहिए।
| दस्तावेज | क्यों जरूरी |
|---|---|
| आधार कार्ड | पहचान के लिए |
| बैंक पासबुक | पैसा भेजने के लिए |
| मोबाइल नंबर | OTP और अपडेट के लिए |
| जमीन के कागज | किसान होने का प्रमाण |
इन दस्तावेजों के बिना आवेदन पूरा नहीं हो पाएगा।
CG किसान सम्मान निधि लिस्ट कैसे देखें 2026 (Step by Step)
अगर आप जानना चाहते हैं कि CG किसान सम्मान निधि लिस्ट कैसे देखें 2026, तो आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से बहुत आसानी से यह काम कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
नीचे पूरी प्रक्रिया आसान तरीके से समझिए।
Step 1: PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में इंटरनेट ब्राउज़र (Chrome, Edge आदि) खोलें।
अब नीचे दी गई सरकारी वेबसाइट खोलें।
यह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट है।
जैसे ही वेबसाइट खुलेगी, आपको इसका होमपेज दिखाई देगा।
Step 2: Farmers Corner सेक्शन पर जाएं
जब वेबसाइट खुल जाएगी तो थोड़ा नीचे स्क्रोल करें।
आपको वहां Farmers Corner नाम का सेक्शन दिखाई देगा।
इस सेक्शन में किसानों के लिए कई ऑनलाइन सुविधाएं होती हैं जैसे:
• New Farmer Registration
• Beneficiary Status
• Beneficiary List
• e-KYC
आपको यहां Beneficiary List वाले विकल्प पर क्लिक करना है।
Step 3: Beneficiary List पर क्लिक करें
अब Beneficiary List पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
आप सीधे इस लिंक से भी लिस्ट वाले पेज पर जा सकते हैं।
https://pmkisan.gov.in/BeneficiaryList.aspx
अब यहां आपको अपने क्षेत्र की जानकारी भरनी होगी।
Step 4: अपनी जगह की जानकारी भरें
अब इस पेज पर आपको अपने गांव से जुड़ी जानकारी चुननी होगी।
यह जानकारी इसलिए मांगी जाती है ताकि सही गांव की किसान सम्मान निधि लाभार्थी लिस्ट दिखाई जा सके।
आपको ये जानकारी भरनी होगी:
State (राज्य)
यहां अपना राज्य चुनें – Chhattisgarh
District (जिला)
अब अपने जिले का नाम चुनें।
Sub District / Block (ब्लॉक)
इसके बाद अपने ब्लॉक या तहसील का नाम चुनें।
Village (गांव)
अब अपने गांव का नाम चुनें।
सभी जानकारी सही-सही भरें।
Step 5: Get Report बटन पर क्लिक करें
अब सारी जानकारी भरने के बाद नीचे आपको Get Report नाम का बटन दिखाई देगा।
अब इस बटन पर क्लिक करें।
कुछ ही सेकंड में आपके गांव की किसान सम्मान निधि लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
Step 6: लिस्ट में अपना नाम खोजें
अब आपके सामने आपके गांव के सभी किसानों की लिस्ट आ जाएगी जिन्हें PM Kisan योजना का लाभ मिल रहा है।
इस लिस्ट में आपको ये जानकारी दिखाई देगी:
• किसान का नाम
• पिता का नाम
• गांव का नाम
• योजना की स्थिति
अब इस लिस्ट में ध्यान से अपना नाम खोजें।
अगर आपका नाम इस लिस्ट में है तो इसका मतलब है कि आपको किसान सम्मान निधि योजना की किस्त मिल सकती है।
अगर लिस्ट में नाम नहीं मिले तो क्या करें?
अगर आपको लिस्ट में अपना नाम नहीं दिखता है तो घबराने की जरूरत नहीं है।
आप ये काम कर सकते हैं:
• PM Kisan वेबसाइट पर Beneficiary Status चेक करें
https://pmkisan.gov.in
• e-KYC पूरा करें
• बैंक में आधार लिंक करवाएं
• नजदीकी CSC सेंटर में संपर्क करें
कई बार छोटी गलती की वजह से भी नाम लिस्ट में नहीं आता।
अगर आवेदन रिजेक्ट हो जाए या पैसा न आए तो क्या करें?
कई बार ऐसा होता है कि किसान आवेदन कर देते हैं लेकिन पैसा नहीं आता।
इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं।
संभावित कारण
• आधार बैंक से लिंक नहीं है
• आवेदन में गलती
• जमीन की जानकारी गलत
• KYC पूरा नहीं हुआ
समाधान
अगर पैसा नहीं आ रहा है तो आप ये काम करें:
-
PM Kisan वेबसाइट पर Beneficiary Status चेक करें
-
e-KYC पूरा करें
-
बैंक में आधार लिंक करवाएं
-
नजदीकी CSC सेंटर में संपर्क करें
इससे आपकी समस्या जल्दी हल हो सकती है।
महत्वपूर्ण तारीखें
| जानकारी | तारीख |
|---|---|
| योजना शुरू | 2019 |
| सालाना सहायता | ₹6000 |
| किस्त जारी | हर 4 महीने |
सरकार समय-समय पर किस्त जारी करती रहती है।